कांग्रेस ने हिंदुओं का अपमान किया, सोनिया गांधी मांगें माफी: भाजपा

Edited By vasudha,Updated: 22 Jan, 2020 03:04 PM

bjp says congress insults hindus sonia gandhi apologizes

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधावर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और पार्टी को हिंदुओं का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां सीएए और एनपीआर को लेकर देश में भ्रम का माहौल बना रही हैं। इसमें खासतौर पर...

नेशनल डेस्कः भाजपा ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को ‘‘गाली'' देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस'' करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टी के नेताओं ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंदुओं को ‘‘गाली'' देने के लिए किया। 

पात्रा ने कहा कि चव्हाण (कांग्रेस नेता) ने एक जनसभा में कहा था कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया था क्योंकि मुस्लिम भाजपा को रोकना चाहते थे। उन्होंने दावा किया इससे पता चलता है कि विपक्षी दल का हिंदू सहित किसी अन्य धर्म के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। पात्रा ने राकांपा नेता के बयान का भी जिक्र किया। आजादी की लड़ाई में आरएसएस के शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित तंज पर पात्रा ने जवाब में कहा कि क्या सोनिया गांधी के माता-पिता ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था? सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसका नाम ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस'' होना चाहिए।

 

 

संबित पात्रा ने कहाः 

  • 2004 में सोनिया जी ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया
  • 2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
  • 2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आंतकवाद पर उंगली उठाई।
  • 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं।
  • 16 मई 2017 को कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से करते हैं।
  • 17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं।
  • 9 जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए।
  • 11 जुलाई 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!