त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Edited By shukdev,Updated: 27 May, 2019 12:41 AM

bjp worker killed in tripura

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के समर्थक की पश्चिम त्रिपुरा जिले में हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे माकपा का हाथ है लेकिन वाम दल ने इन आरोपों...

अगरतला: त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के समर्थक की पश्चिम त्रिपुरा जिले में हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे माकपा का हाथ है लेकिन वाम दल ने इन आरोपों से इंकार किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने बताया, शनिवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता की बानिक्य चौमुहानी इलाके में हत्या कर दी गई। हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इसमें माकपा शामिल है। इसमें कांग्रेस का भी हाथ है। पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की पहयान शिबू दास के रूप में की गई है और वह रहस्यमयी परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले जहां बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है । 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!