ब्रिटेन में भारतीय संरक्षणवादियों को किंग चार्ल्स और रानी कैमिला ने दिया पर्यावरण पुरस्कार

Edited By Tanuja,Updated: 02 Jul, 2023 01:17 PM

british royalty confers environment awards to indian

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने यहां आयोजित एक समारोह में भारतीय संरक्षणवादियों ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित वृत्तचित्र ‘द...

लंदन: ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने यहां आयोजित एक समारोह में भारतीय संरक्षणवादियों ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की निर्देशक कार्तिकी गोन्साल्वेज और 70 आदिवासी कलाकारों के ‘रियल एलिफेंट कलेक्टिव' (टीआरईसी) को प्रतिष्ठित हाथी परिवार पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया। गोंसाल्वेस को ‘तारा' सम्मान हाथियों और मनुष्यों के बीच पवित्र बंधन और सह-अस्तित्व की पैरवी करने और उसकी असाधारण तरीके से कहानी कहने की कला को मान्यता देने के लिए दिया गया।

 

‘ द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की निर्देशक ने यह सम्मान प्राप्त किया। उन्हें बुधवार को लैंकेस्टर हाउस में राजघरानों की ओर से वन्यजीव संरक्षण चैरिटी ‘एलिफेंट फैमिली' की ओर से एक हाथी की मूर्ति सम्मान स्वरूप प्रदान की गई। वहीं, मार्क शैंड पुरस्कार से टीईआरसी को सम्मानित किया गया। पुरस्कार का यह नाम एलिफेंट फैमिली के संस्थापक के नाम पर रखा गया है। ‘एलिफेंट फैमिली' संगठन एशियाई हाथियों को प्राकृतिक आवास से विलुप्त होने से बचाने के लिए कार्य करता है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!