बुराड़ी सुसाइड मामला: नवंबर में होनी थी शादी लेकिन उससे पहले उठ गई अर्थी

Edited By Pardeep,Updated: 02 Jul, 2018 05:25 AM

buradi suicide case marriage was to be held in november

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले एक ही परिवार के 11 सदस्यों में से एक 33 वर्षीय प्रियंका की हाल में मंगनी हुई थी और उसकी नवंबर में शादी होने वाली थी। भाटिया परिवार के 11 सदस्यों के शव मिलने के बाद इलाके...

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले एक ही परिवार के 11 सदस्यों में से एक 33 वर्षीय प्रियंका की हाल में मंगनी हुई थी और उसकी नवंबर में शादी होने वाली थी। भाटिया परिवार के 11 सदस्यों के शव मिलने के बाद इलाके के लोग स्तब्ध हैं। शव खोजने वाले शुरुआती लोगों में शामिल एक व्यक्ति के बेटे अमरिक सिंह ने कहा कि परिवार प्रियंका की शादी की तैयारी कर रहा था और वे बहुत खुश नजर आ रहे थे। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा , ‘‘ इस पर भरोसा करना मुश्किल है कि ऐसा कुछ हो गया। हम 17 जून को प्रियंका की सगाई में शामिल हुए थे। शादी संभवत: नवंबर में होनी थी। घर में पुनरोद्धार का काम हो रहा था। ’’ प्रियंका के रिश्ते के भाई केतन नागपाल ने बताया कि प्रियंका शनिवार रात अपनी शादी की तैयारियों के बारे में चर्चा कर रही थी। प्रियंका नोएडा की एक आईटी फर्म में नौकरी करती थी। घर में छानबीन के दौरान , पुलिस को हाथ से लिखा नोट मिला है जिसमें ‘‘ परिवार द्वारा किसी धार्मिक परंपरा का पालन करने ’’ का संकेत मिलता है।       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!