Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 01:16 PM
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सर्च अभियान के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के इस अभियान की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि जवानों ने उनकी संपत्ति को तहस-नहस किया और लोगों को भी प्रताडि़त किया है।
श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सर्च अभियान के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के इस अभियान की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि जवानों ने उनकी संपत्ति को तहस-नहस किया और लोगों को भी प्रताडि़त किया है। लोगों के अनुसार ऑपरेशन शुक्रवार की रात तीन बजे शुरू हुआ और शनिवार सुबह 7 बजे खत्म हुआ।
करीमाबाद गांव के लोगों के अनुसार सुरक्षाबलों ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है और हिज्ब आतंकवादी नसीर पंडित के परिवार को भी प्रताडि़त किया। गंववासियों के अनुसार युवाओं द्वारा सुरक्षाबलों को गांव में दाखिल होने से रोका गया था और उसी की जवाबी कार्रवाई में यह सब किया गया। अधिकारिक तौर पर इस बात से इंकार किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा नही है। पत्थरबाजों को पकडऩे के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, उसमें किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।