पूरे देश में फैले बैंकिंग भर्ती रैकेट का पर्दाफाश, CBI ने CGST इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 07:34 AM

cbi busts banking recruitment racket arrests four including cgst inspector

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में फैले बैंकिंग भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट में दूसरे की जगह परीक्षा देने (इम्पर्सनेशन) और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एजेंसी ने बताया कि उसने इस...

नई दिल्ली : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में फैले बैंकिंग भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट में दूसरे की जगह परीक्षा देने (इम्पर्सनेशन) और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एजेंसी ने बताया कि उसने इस रैकेट से जुड़े चार मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) इंस्पेक्टर भी शामिल है।

आरोप है कि ये लोग सिलेक्शन प्रोसेस के कई चरणों में (जैसे लिखित परीक्षा और इंटरव्यू) असली उम्मीदवारों की जगह खुद परीक्षा देते थे। इससे सरकारी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर असर पड़ा और असली उम्मीदवारों को उनके हक के मौके नहीं मिल पाए। CBI की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह मामला इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसके बाद CBI की मुंबई स्थित स्पेशल टास्क ब्रांच ने कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की और रैकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया।

एजेंसी ने कहा कि कई राज्यों में सक्रिय इस गिरोह (जो बार-बार दूसरे की जगह परीक्षा देने का काम करता था) का पर्दाफाश करना एक बड़ी कामयाबी है। CBI ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!