मोदी सरकार ने दी छूट, इस दिवाली महंगे गिफ्ट ले सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Oct, 2019 01:46 PM

central employees will be able to take expensive gifts this diwali

केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए तोहफे स्वीकार करने की वित्तीय सीमाओं को बढ़ा दिया है। वे अब 5000 रुपए तक का उपहार ले सकेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन गुना बढ़ौतरी कर इस सीमा में छूट दी गई है। उन्होंने हाल में संशोधित किए गए...

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए तोहफे स्वीकार करने की वित्तीय सीमाओं को बढ़ा दिया है। वे अब 5000 रुपए तक का उपहार ले सकेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन गुना बढ़ौतरी कर इस सीमा में छूट दी गई है। उन्होंने हाल में संशोधित किए गए नियमों का हवाला देते हुए बताया कि समूह ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणियों के तहत आने वाले अधिकारियों को 5000 रुपए से अधिक का तोहफा सरकार की मंजूरी के बिना नहीं स्वीकार करना चाहिए। इससे पहले कर्मचारियों के इन समूहों के लिए तोहफा स्वीकार करने की सीमा 1500 रुपए थी। इसी तरह समूह ‘स’ के कर्मचारी सरकार की मंजूरी लिए बिना अब 500 रुपए की बजाय 2000 रुपए तक की भेंट स्वीकार कर सकते हैं। सीमा में यह संशोधन 3 अखिल भारतीय सेवाओं-भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय डाक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए तय सीमा के बराबर लाने के लिए किया गया।

PunjabKesari

किस ग्रुप के कर्मचारी को कितनी छूट

  • ग्रुप A - वरिष्ठ अधिकारी
  • ग्रुप B - गजेटेड और नॉन गजेटेड ऑफिसर
  • ग्रुप C - क्लर्क व बहुद्देश्यीय कर्मचारी

 

ग्रुप A और B- इस श्रेणी के कर्मचारियों को 5000 रुपए से अधिक का तोहफा सरकार की मंजूरी के बिना नहीं स्वीकार करना चाहिए। इससे पहले कर्मचारियों के इन समूहों के लिए तोहफा स्वीकार करने की सीमा 1500 रुपए थी।

ग्रुप C- इस श्रेणी के कर्मचारी अब 2000 रुपए तक के गिफ्ट ले सकते हैं। पहले इनको 500 रुपए तक की छूट थी।

PunjabKesari

क्या ले सकते हैं गिफ्ट में
उपहार के तौर पर मुफ्त परिवहन, बोर्डिग, लॉजिंग और अन्य लाभ शामिल हैं। वहीं सामान्य भोजन, लिफ्ट या सामाजिक सेवा उपहार को गिफ्ट लिमिट की श्रेणी से बाहर रखा गया है।

PunjabKesari

विदेशी मेहमानों से गिफ्ट लेने की सीमा खत्म
केंद्र सरकार ने विदेशी मेहमानों से गिफ्ट लेने की सीमा को भी खत्म कर दिया है, जो पहले तक अधिकतम 1000 रुपए थी। फॉरेन कंट्रीब्यूशन रूल 2012 में संशोधन के बाद कर्मचारी विदेशी मेहमानों की ओर से दिए जाने वाले गिफ्ट को स्वीकार कर सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!