Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Aug, 2019 12:51 PM
पाकिस्तान ने शुक्रवार को चौथे दिन भी गोलीबारी जारी रखते हुये नौशहरा सेक्टर को निशाना बनाया।
जम्मू : पाकिस्तान ने शुक्रवार को चौथे दिन भी गोलीबारी जारी रखते हुये नौशहरा सेक्टर को निशाना बनाया। कलसियां क्षेत्र में पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इंडियन आर्मी के जवान भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार सीमा पार से अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। फायरिंग से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
मंगलवार को पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में गोलीबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। फायरिंग में दो अधिकारी भी दो जवान भी घायल हो गये थे। उसके बाद बुधवार और वीरवार को भी गोलीबारी की गई।