Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 11:38 AM
पाकिस्तानी जवानों ने कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। सेना के अनुसार फिलहाल इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
श्रीनगर: पाकिस्तानी जवानों ने कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। सेना के अनुसार फिलहाल इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाक जवानों ने कमलकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने माकूल जवाब दिया। गोलीबारी रात को करीब दो बजे शुरू की गई जोकि लगातार जारी रही।