Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Jan, 2019 06:20 PM
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से अपनी नापाक और कायराना हरकतों को अंजाम देते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
पुंछ : पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से अपनी नापाक और कायराना हरकतों को अंजाम देते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय सेना द्वारा माकूल जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को गुलपुर सेक्टर में अचानक से गोलाबारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार उस तरफ से पहले छोटे हथियारों और फिर बड़े हथियारों से गोलीबारी की गई। फायरिंग से स्थानीय लोगों में दहशत एवं तनाव का माहौल बना हुआ है।
दोनों तरफ से लगभग 32 मिनट तक गोलाबारी जारी रही। गोलाबारी के कारण भारतीय क्षेत्र में किसी भी नुक्सान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई। गौरतलब है कि नये साल में पाकिस्तान करीब आठ बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है।