पैंगोंग में चीन का नया निर्माण, सैटेलाइट इमेज में दिखे PLA के टैंट

Edited By Pardeep,Updated: 27 Jul, 2020 08:34 AM

china s new construction in pangong pla seen in satellite image tents

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) के पास डेढ़ महीने पहले भारतीय सेना के साथ हुई झड़प के बाद अब चीनी सेना पीछे हट गई है, लेकिन उसने पैंगोंग त्सो क्षेत्र में कई नए निर्माण किए हैं। यह जानकारी नवीनतम सैटेलाइट इमेज से प्राप्त हुई है। इस महीने...

नई दिल्ली: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) के पास डेढ़ महीने पहले भारतीय सेना के साथ हुई झड़प के बाद अब चीनी सेना पीछे हट गई है, लेकिन उसने पैंगोंग त्सो क्षेत्र में कई नए निर्माण किए हैं। यह जानकारी नवीनतम सैटेलाइट इमेज से प्राप्त हुई है। इस महीने की शुरूआत में दोनों देश गलवान घाटी में पैट्रोल पोस्ट-14 (पी.पी.-14) से पीछे हट गए थे, जहां 15 जून को हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और अज्ञात संख्या में चीनी जवान मारे गए थे। 
PunjabKesari
गलवान घाटी में दोनों तरफ 3 किलोमीटर का बफर जोन बनाया गया, लेकिन पैंगोंग त्सो क्षेत्र में तनाव जारी रहा। सैटेलाइट इमेज में दिख रहा है कि फोक्सहोल प्वाइंट पर चीनी निर्माण हो रहा है, वहां पी.एल.ए. ने कई तारपॉलिन टैंट लगाए हैं। एक वरिष्ठ रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ये चीनी टैंट हैं, क्योंकि पी.एल.ए. का टैंट लाल तारपॉलिन का है और यह चीन की तरफ है। इसके अलावा पी.एल.ए. स्क्वेयर टैंट और भारत इग्लू व राऊंड शेप टैंट का प्रयोग करता है।
PunjabKesari
सैटेलाइट इमेज में भारतीय टैंटों की 2 बड़ी स्थापनाएं भी दिखती हैं। ऊपर का सफेद क्लस्टर इग्लू आकार का है और निचला हरा क्लस्टर गोल शेप का है। विशेषज्ञ ने कहा कि कई और टैंट भी एल.ए.सी. को चिन्हित करते हुए ङ्क्षफ गर-4 की ऊंचाई पर दिखाई देते हैं, जहां के बारे में गूगल अर्थ बताता है कि यही एल.ए.सी. है। 

वहीं लद्दाख में पैंगोंग त्सो के फिंगर-4 को लेकर हुई भारत-चीन की बातचीत के बेनतीजा होने के एक ही दिन बाद चीन के कब्जे वाले तिब्बत के ऊपर से भारतीय जासूस सैटेलाइट गुजरने से चीन में हड़कम्प मच गया है। हालांकि, अभी दोनों देश लद्दाख विवाद पर और वार्ता करने को तैयार हैं।  

सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक, चीनी कब्जे वाले तिब्बत में अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास बड़ी तादाद में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पी.एल.ए.) की तैनाती नजर आ रही है। सैन्य अभियानों के लिहाज से चीनी सेना की यह तैनाती बेहद अहम है। चीनी सैनिकों को एल.ए.सी. के पास गड्ढा खोदते देखा जा सकता है। यह सैटेलाइट चीन के साथ पाकिस्तान पर भी नजर रखता है। इस सैटेलाइट ने अच्छी-खासी जानकारी जुटाई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!