CNG फिर हुई महंगी: 2 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Edited By Updated: 17 May, 2026 09:59 AM

cng prices rise again prices rise for the second time in two days find out the

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान आम जनता को अब एक और झटका लगा है। कई शहरों में CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं, CNG की दरें 1 रुपया बढ़ा दी गई हैं।

नेशनल डेस्क: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान आम जनता को अब एक और झटका लगा है। कई शहरों में CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं, CNG की दरें 1 रुपया बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में, प्रति किलोग्राम CNG की कीमत 80.09 रुपये होगी। नोएडा-गाजियाबाद में, प्रति किलोग्राम CNG की कीमत 88.70 रुपये होगी। 2 दिनों में कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई थीं। अब इसका जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों और परिवहन सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। बढ़ी हुई कीमतों का असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों के साथ-साथ घरेलू बजट पर भी साफ दिखाई देगा।

आप को बता दें कि हाल ही में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की दर से रेट को बढ़ाया है। इसे लेकर सरकार ने कहा कि मौजूदा युद्ध जैसे हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120-130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके चलते अमेरिका में ईंधन की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत, पाकिस्तान में 60 प्रतिशत और बांग्लादेश में 16 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जबकि भारत में यह बढ़ोतरी केवल लगभग 3 प्रतिशत रही है।

वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार को पेट्रोल और डीजल पर वैट एवं अन्य करों में कटौती कर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ स्वयं वहन करना चाहिए, ताकि बुवाई के इस महत्वपूर्ण मौसम में किसानों और आम लोगों को राहत मिल सके।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!