ठंड का रिकार्ड टूटा, 10 साल बाद नवंबर में सबसे ठंडी रात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 06:09 PM

coldest night in srinagar

श्रीनगर में तापमान लगातार गिर रहा है और शहरवासियों को नवंबर महीने की बीते एक दशक में सबसे ठंडी रात का अनुभव हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गयाए जो पिछली रात की...

श्रीनगर  : श्रीनगर में तापमान लगातार गिर रहा है और शहरवासियों को नवंबर महीने की बीते एक दशक में सबसे ठंडी रात का अनुभव हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गयाए जो पिछली रात की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में नवंबर में दर्ज किया गया यह राज्य का सबसे कम तापमान था। पिछले पांच दिनों से यहां लगातार तापमान में गिरावट जारी है।


अधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर 2007 को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जो इस महीने का सबसे कम तापमान था। उन्होंने बताया कि लद्दाख सहित कश्मीर क्षेत्र में शीतलहर के चलते पिछले चार दिनों से तापमान लगातार शून्य से नीचे रहा है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6 डिग्री नीचे रहा। वहीं पहलगाम में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी में दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। 


दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे लगातार 2.2 डिग्री सेल्सियस और 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करगिल में तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आज मौसम शुष्क रहने के पूर्वानुमान के साथ ही कल से दो दिन तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जतायी है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!