Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 05:56 PM
कांग्रेस के नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एक शिवसेना नेता ने राज्य में गठबंधन की अपनी सहयोगी पार्टी पर व्यंग्य करते हुए कहा है.......
मुंबई: कांग्रेस के नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एक शिवसेना नेता ने राज्य में गठबंधन की अपनी सहयोगी पार्टी पर व्यंग्य करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को शामिल करने से पहले उनके ‘ पिछले रिकार्ड ’ का अध्ययन कर लें। राणे कांग्रेस में शामिल होने से पहले शिवसेना में थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
शिवसेना नेता और गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा यह भाजपा का विशेषाधिकार है कि वह किसे पार्टी में शामिल करना चाहते हैं और किसको निष्काषित करना चाहते हैं। लेकिन जब भाजपा पारदर्शी शासन की बात करती है तो उसे पहले राणे के पिछले कार्य का अध्ययन करना चाहिए और तब उन्हें पार्टी में शामिल करने के बारे में सोचना चाहिए। ’’ केसरकर ने भाजपा को राज्य के कोंकण क्षेत्र में राणे के प्रभाव को भी ध्यान में रखने की सलाह दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राणे इसी क्षेत्र के निवासी हैं।
उन्होंने सवाल किया च्च्राणे के पास कोंकण से समर्थन करने वाला केवल एक विधायक है। तो भाजपा को उन्हें शामिल करके क्या राजनीतिक फायदा होगा? वहीं शिवसेना के एक सूत्र का कहना है कि पार्टी में राणे को शामिल करने से शिवसेना और भाजपा के गठबंधन में मतभेद बढ़ सकते हैं। राज्य में भाजपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा 2014 में महाराष्ट्र में लोक सभा चुनावों पर लड़ी गई सीटों को बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राणे के आने से भाजपा को आम चुनाव में कोंकण क्षेत्र से ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी। इससे पहले राजस्व राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि वह राणे का भाजपा में न सिर्फ च्च्स्वागत’’ करेंगे बल्कि उन्हें अपना पीडब्ल्यूडी विभाग भी सौंप सकते हैं। राणे वर्तमान में कांग्रेस पार्षद हैं।