राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना, दिखाया फटा हुआ कुर्ता

Edited By ,Updated: 17 Jan, 2017 05:49 PM

congress  rahul gandhi  rishikesh  narendra modi

उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी बिगुल बजा दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए आज एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तिरंगे के लिए जवान गोली खाते हैं।

नई दिल्ली: उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी बिगुल बजा दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए आज एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तिरंगे के लिए जवान गोली खाते हैं। तिरंगे के लिए करोड़ों लोगों ने कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 52 साल तक नागपुर के आरएसएस दफ्तर में तिरंगा नही था। वो भगवा झंड़े को सेल्यूट करते थे, तिरंगे को नही।

हर धर्म में दिखाई देता है हाथ का निशान
राहुल ने कहा कि मैं 7-8 महीने से शोध कर रहा हूं यहां तक की गूगल भी किया कि हमारी पार्टी क्या है, जिसे बीजेपी और आरएसएस खत्म करना चाहते हैं। हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि डरो मत सेना, किसान और मजदूर से हम कहते हैं कि डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो।

राहुल ने किया पीएम मोदी पर हमला
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति का राज हो। सबकी आवाज खामोश हो जाए और बस वे अपने मन की बात कर सके। खादी आश्रम के कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 15 लाख का सूट पहनकर चर्खा कातते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमेशा गरीबों के साथ होने की बात करते हैं लेकिन तस्वीर बड़े लोगों के साथ लगाते हैं। 

राहुल गांधी ने दिखाया अपना फटा हुआ कुर्ता
उन्होंने कहा कि उनके साथ तस्वीर में बड़े-बड़े लोग दिख जाएंगे पर कभी किसी गरीब के साथ फोटो नहीं नजर आएगी। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबों की बात करते हैं, पर गरीबों के बीच नहीं जाते। इसके साथ ही राहुल ने लोगों को अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाया और कहा है कि देखिए मैं फटा कुर्ता भी पहनता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने पूरे देश को डराकर रखा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!