दिल्लीः AAP-कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस खत्म, राहुल गांधी की केजरीवाल को NO

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Apr, 2019 12:57 PM

congress aap not alliance in delhi arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ‘आप’ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘‘आप के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के उनसे संपर्क न करने के बयान पर केजरीवाल ने कहा कि हमने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दीक्षित इतनी महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।
PunjabKesari

केजरीवाल लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लगातार कांग्रेस से गठबंधन करने की अपील कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा था कि गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस बंटी हुई है। दीक्षित और उनके तीन कार्यकारी अध्यक्ष गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। पार्टी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली के दीर्घकालिक परिणामों पर ध्यान देते हुए गठबंधन की संभावना कम है।

PunjabKesari

सूत्र ने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन के बाद आप 2020 चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला कैसे करेगी। साथ ही, पार्टी को राजनीतिक रूप से ज्यादा फायदा नहीं होगा क्योंकि केजरीवाल द्वारा केवल 2-3 सीटों की पेशकश की जा रही है।’’ कांग्रेस 2014 लोकसभा चुनाव खाता भी नहीं खोल पाई थी। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। केजरीवाल दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते थे। दिल्ली में कांग्रेस- आप के गठबंधन को लेकर पिछले काफी समय से सस्पेंस बरकरार था जिस पर अब विराम लग गया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!