कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल हैं भ्रष्टाचार का पर्याय : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Edited By Parveen Kumar,Updated: 22 May, 2024 09:36 PM

congress and arvind kejriwal are synonymous with corruption

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करना और पैसा बनाना है।

नेशनल डेस्क : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करना और पैसा बनाना है। हमीरपुर और ऊना जिले में चुनावी रैलियों में अपने संबोधन में ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब भारतीय सेना डोकलाम में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी तब कांग्रेस के नेता बंद दरवाजे के पीछे चीन के साथ बतिया रहे थे।

ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस ने चीन से कितना पैसा लिया है और बंद दरवाजे के पीछे कौन से हस्ताक्षर (समझौते) किये गये हैं? राहुल गांधी को यह जनता को बताना चाहिए।'' उन्होंने दावा किया कि "जब हमारे सैनिक बेहतर सुविधाओं के लिए तरस रहे थे, तब कांग्रेस ने लगातार दुश्मन देशों के इशारे पर सेना को कमजोर किया और रक्षा सौदों के दलाल के रूप में काम किया।'' हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर ने आरोप लगाया, "कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्याय हैं तथा उनके मन में लोगों के प्रति कोई प्यार और विश्वास नहीं है। वे केवल पैसा बनाने और विरोधियों को परेशान करने के वास्ते सत्ता पाने के लिए काम कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि देश के लोग काफी समझदार हैं और वे कांग्रेस एवं आप को भारत की राजनीति से बाहर कर देंगे। ठाकुर ने दावा किया कि पिछले साल मानसून के दौरान आई आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को केंद्र ने 1,700 करोड़ रुपये की सहायता दी थी और बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए एनडीआरएफ की 13 टीम राज्य में भेजी गई थीं। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा नीत केंद्र ने आपदा के दौरान लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

चुनावी सभाओं इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के विरोधियों ने पहले ही कुछ दक्षिणी राज्यों में जाति सर्वेक्षण कराया है, जहां वे सत्ता में हैं और उन्होंने ‘एससी, एसटी और ओबीसी के लिए निर्धारित आरक्षण का पांच प्रतिशत हिस्सा छीनकर मुसलमानों को दे दिया है।' ठाकुर ने कहा कि अब प्रश्न उठता है कि क्या वे हिमाचल प्रदेश में भी यही करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन राज्य के लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। 

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!