#MeToo: कांग्रेस का पीएम पर हमला, कहा- एमजे अकबर पर जवाब दें मोदी

Edited By vasudha,Updated: 14 Oct, 2018 02:22 PM

congress attack om pm modi about mj akbar

#MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर लगे आरोपों को लेकर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष लगातार अकबर के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला...

नेशनल डेस्क: #MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर लगे आरोपों को लेकर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष लगातार अकबर के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमजे अकबर को लेकर क्यों चुप हैं, उन्हे इसका जवाब देना होगा। 
PunjabKesari
कांग्रेस नेता ने देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विडंबना देखिए कि मोदी जी और वित्त मंत्री यह कहते नहीं थकते कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जबकि इस अर्थव्यवस्था में रुपया उतनी ही तेजी से गिर रहा है। शर्मा ने कहा कि UPA के समय में 2010-2014 में 320 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट था एक साल में, जबकि NDA के कार्यकाल में यह आंकड़ा निरन्तर गिरता रहा है। 

PunjabKesari
बता दें कि एक महिला पत्रकार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जहां भाजपा ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है तो वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं और उनका मंत्री पद पर बने रहना तय नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!