कांग्रेस गिग कामगारों को विकास में साझेदार मानती है, उनके साथ खड़ी है : राहुल गांधी

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 01:55 PM

congress considers gig workers as partners in development and stands with them

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना सरकार की ओर से गिग कामगारों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को श्रमिकों को समर्पित किया तथा उन्हें अर्थव्यवस्था की नींव और विकास में साझेदार बताया।

हैदराबादः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना सरकार की ओर से गिग कामगारों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को श्रमिकों को समर्पित किया तथा उन्हें अर्थव्यवस्था की नींव और विकास में साझेदार बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की विचारधारा का उद्देश्य ''अडाणी और अंबानी'' जैसे बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है, जबकि श्रमिकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करना है। राहुल गांधी ने यहां गिग कामगारों के साथ बाइक रैली में हिस्सा लेने के बाद उन्हें संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गिग कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और संरक्षण देने का वादा पूरा किया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के माध्यम से इस कानून को लागू कराना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत गिग कामगारों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके अलावा, सरकार वाई-फाई की सुविधा से लैस विश्राम केंद्र भी उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान गिग कामगारों की समस्याओं और चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस साल मार्च में तेलंगाना प्लेटफॉर्म आधारित गिग कामगार (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2026 पारित किया था। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!