अर्थव्यवस्था को ‘अनर्थव्यवस्था' में परिवर्तित कर रही है सरकार की नीतियां: कांग्रेस
Edited By Pardeep,Updated: 13 Aug, 2020 12:40 AM
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था
नई दिल्लीः कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब ‘अनर्थव्यवस्था' में परिवर्तित हो रही है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने पांच हजार अरब डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को भी जुमला साबित कर दिया है। भारत की जीडीपी में गिरावट लगातार जारी है। भाजपा सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था में परिवर्तित कर रही हैं।''
उसने दावा किया, ‘‘नोटबंदी से लॉकडाउन तक ग्रामीण भारत ही भाजपा सरकार की नासमझ नीतियों का शिकार बना और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। आज ग्रामीण भारत अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।'' कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया, ‘‘भाजपा सरकार कोरोना की दस्तक के समय तो चेती नहीं, फिर आनन-फानन में बिना किसी योजना के पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया। अनियोजित लॉकडाउन का परिणाम- 78 प्रतिशत ग्रामीण भारतीयों को काम के लिए तरसते देखा गया।''
Related Story
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, 50 प्रत्याशी आजमा...
हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा: BJP छोड़कर गए बृजेंद्र सिंह का कटा टिकट, श्रुति...
Bihar Lok Sabha Elections: पूर्णिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, JDU और RJD को कड़ी टक्कर दे रहे पप्पू...
लोकसभा चुनाव: भारत में दूसरे चरण में मतदान, केरल में इन दिग्गजों के बीच लड़ाई
मानहानि मामला: झारखंड HC ने चाईबासा अदालत में राहुल गांधी की पेशी पर लगाई रोक
दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर स्टार पावर: राहुल गांधी, शशि थरूर, हेमा मालिनी और अरुण...
Bihar Lok Sabha Elections: दूसरे चरण में पप्पू यादव, बीमा भारती और तारिक अनवर जैसे दिग्गजों की...
Uttarakhand News... चारधाम यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण
13 राज्य, 88 सीटें; लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज, दांव पर इन दिग्गजों की साख
"संकट में पति कर सकता है स्त्रीधन इस्तेमाल, बाद में लौटाना होगा..." : महिलाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट...