मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही है कड़ी चुनौती

Edited By shukdev,Updated: 07 Oct, 2018 06:22 PM

congress is getting tough challenge for mizoram assembly elections

लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस के लिए मिजोरम में मुश्किल खड़ी होती दिख रही है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। मिजोरम में 28 नवंबर को...

आइजोल: लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस के लिए मिजोरम में मुश्किल खड़ी होती दिख रही है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री ललथनहवला ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी आर ललजीरलियाना और ललरिनलियाना साइलो जब मंत्री थे तो ‘भ्रष्ट’ थे। ललजीरलियाना प्रदेश के गृह मंत्री थे और उन्होंने 14 सितंबर को इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद उन्हें 17 सितंबर को पार्टी से निकाल दिया गया था। पूर्व मंत्री साइलो के कांग्रेस पार्टी से हाल में दिए गए इस्तीफे को भी सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!