कांग्रेस का दावा- छत्तीसगढ़ में अपने दम पर बनाएंगे सरकार

Edited By vasudha,Updated: 02 Dec, 2018 01:34 PM

congress says government will build on its own in chhattisgarh

चुनाव के बाद राजनीतिक दलों में गठबंधन होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. एस. सिंह देव ने कहा कि समर्थन के लिए दाएं या बाएं देखने की जरूरत नहीं है और उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपने दम पर सरकार बनाएंगी...

नेशनल डेस्क: चुनाव के बाद राजनीतिक दलों में गठबंधन होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. एस. सिंह देव ने कहा कि समर्थन के लिए दाएं या बाएं देखने की जरूरत नहीं है और उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपने दम पर सरकार बनाएंगी। उनकी यह टिप्पणी इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों के गठबंधन करने की खबरें आ रही हैं।      

समर्थन के लिए कहीं देखने की नहीं जरूरत 
सिंह ने कहा कि मुझे जीत का भरोसा है। हमें स्पष्ट बहुमत मिलने जा रह है। हमें दाएं या बाएं देखने (समर्थन या चुनाव बाद गठबंधन के लिए) की जरूरत नहीं है। बहुमत ना मिलने पर सरकार बनाने के लिए छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का समर्थन स्वीकार करने के सवाल पर  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कुशासन कायम रहा। सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ा। किसान विशेष तौर पर काफी तनाव में हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा के खिलाफ वोट देने के लिए निकले।

रमन सिंह 15 साल से हैं राज्य के मुख्यमंत्री
बता दें कि भाजपा के रमन सिंह पिछले 15 वर्ष से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार 76.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। 12 नवम्बर को 18 सीटों पर और 20 नवम्बर को 72 सीटों पर मतदान हुआ था। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!