राफेल डील के विरोध में आज कांग्रेस मुंबई में करेगी प्रदर्शन

Edited By Pardeep,Updated: 30 Jul, 2018 05:11 AM

congress to protest against raphael deal in mumbai today

कांग्रेस की मुंबई इकाई द्वारा सोमवार को राफेल डील के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन करेगी। इससे पहले शनिवार को शहर भर में ऐसे कुछ पोस्टर लगाए जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल ''घोटाले'' में एक ''भागीदार'' बताया गया। पार्टी की मुंबई इकाई के...

मुंबई: कांग्रेस की मुंबई इकाई द्वारा सोमवार को राफेल डील के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन करेगी। इससे पहले शनिवार को शहर भर में ऐसे कुछ पोस्टर लगाए जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल 'घोटाले' में एक 'भागीदार' बताया गया। पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल विमानों की कीमत का खुलासा करने से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। 

तीन गुना ज्यादा दामों पर हो रही खरीद- कांग्रेस
निरुपम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोगों के सपनों और दुखों में ही भागीदार नहीं हैं बल्कि इस घोटाले में भी भागीदार हैं, जिसमें वह 36 राफेल विमानों को 2012 में यूपीए सरकार द्वारा तय की गई कीमतों से तीन गुना ज्यादा दामों पर खरीद रहे हैं। उद्योगपति अनिल अंबानी को गले लगाते हुए मोदी की एक तस्वीर वाले पोस्टरों पर लिखा था, 'चौकीदार नहीं, भागीदार.' निरुपम ने राफेल विमानों का अनुबंध अंबानी के रिलायंस डिफेंस को दिए जाने के सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा कि कंपनी को कोई अनुभव नहीं है। अनिल अंबानी ने इस हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अनुभव न होने के आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि फ्रांस की कंपनी दशॉ द्वारा उनकी कंपनी को स्थानीय साझेदार के तौर पर चुने जाने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!