कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को दिया टिकट, मुंबई नॉर्थ सीट से लड़ेंगी चुनाव

Edited By Anil dev,Updated: 29 Mar, 2019 11:49 AM

congress urmila matondkar mumbai north randeep surjevala

कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पार्टी में शामिल होने के दो दिन बाद आज उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया। मातोंडकर बुधवार को राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और बाद में उन्होंने कहा था कि वह...

मुंबई: कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पार्टी में शामिल होने के दो दिन बाद आज उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया। मातोंडकर बुधवार को राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और बाद में उन्होंने कहा था कि वह ‘‘यहीं रहेंगी।’’     

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर संसदीय सीट से आम चुनाव लडऩे के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर के नाम को मंजूरी दे दी है।’’ उर्मिला ने गत बुधवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 

PunjabKesari
 

पार्टी में शामिल होने के बाद उर्मिला ने कहा था कि सक्रिय राजनीति में यह उनका पहला क़दम है। उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा था कि देश को सबको साथ में ले कर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो। ‘‘राहुल देश के एकमात्र नेता है जो सबको साथ लेकर चल सकते हैं।’’ उर्मिला ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की जरुरत महसूस हुई क्योंकि देश में अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है और पिछले पांच वर्षों में इस संबंध में कई उदाहरण सामने आए हैं। 
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संघर्ष में भाग लिया।           

PunjabKesari

गौरतलब है कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’ ‘जंगल’ और कई अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!