Edited By Monika Jamwal,Updated: 29 Jan, 2019 11:53 AM
दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल कस्बे में संदग्धि आतंकियों ने बैंक के सुरक्षागार्ड को गोली मार कर घायल कर दिया।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल कस्बे में संदग्धि आतंकियों ने बैंक के सुरक्षागार्ड को गोली मार कर घायल कर दिया। सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने तारीक अहमद वानी पुत्र अब्दुल रशीद वानी निवासी रेशीपुरा त्राल को उस समय गोली मार दी जब वह आबघर रोड़ त्राल से उसके घर की ओर जा रहा था। गोली लगने से घायल तारीक को तुरन्त उप जिला अस्पताल त्राल शिफ्ट कर दिया गया जहां से विशेष उपचार के लिए उसको श्रीनगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
त्राल अस्पताल में एक डॉक्टर ने कहा कि तारीक की टांग और पेट पर कई घाव हैं। उसको श्रीनगर रेफर कर दिया गया। इस बीच घटना के तुरन्त बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावारों को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान भी चलाया पर उनका कुछ पता नहीं चला। घटना सोमवार की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना को लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है।