भारत में अब तक 7 करोड़ से अधिक लोगों को लगाया कोरोना टीका

Edited By Pardeep,Updated: 03 Apr, 2021 02:27 AM

corona vaccine has been administered to more than 7 crore people in india so far

भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को शाम सात बजे तक की अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों

नई दिल्लीः भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को शाम सात बजे तक की अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 

मंत्रालय ने कहा कि देश में रात आठ बजे तक कुल 7,06,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 6,13,56,345 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 92,61,681 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें 89,03,809 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और 95,15,410 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है। 

मंत्रालय ने कहा कि 52,86,132 स्वास्थ्य कर्मी और 39,75,549 अग्रिम मोर्चे के कर्मी ने दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,29,37,126 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के 77वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 12,76,191 टीके लगाए गए।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!