अपराधी को पकडऩे के लिए पुलिस ने लगाया नाका, क्रिमिनल ने कांस्टेबल पर ही चढ़ा दी कार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 Apr, 2019 12:18 PM

criminal hit the police constable during naka in baribrahmna

जम्मू के बड़ी ब्राहम्णा क्षेत्र में एक अपराधी ने पुलिस कांस्टेबल पर उस समय कार चढ़ा दी जब पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए चौक में नाका लगा रखा था।

जम्मू : जम्मू के बड़ी ब्राहम्णा क्षेत्र में एक अपराधी ने पुलिस कांस्टेबल पर उस समय कार चढ़ा दी जब पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए चौक में नाका लगा रखा था। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसे पकडऩे के लिए छापे मार रही है। वहीं घायल कांस्टेबल को जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस ने विभिन्न अपराधों के तहत आरोपी रफीक को पकडऩे के लिए अभियान चलाया था। आरोपी आई 20 कार लेके जैसे ही बड़ी ब्राहम्णा के सिडको चौक में पहुंचा तो पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। घासल कांस्टेबल की पहचान राजीव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!