ओडिशा के तट से 24 घंटे में टकरा सकता है चक्रवाती तूफान, NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमें तैनात

Edited By Pardeep,Updated: 06 May, 2022 06:22 AM

cyclone may hit odisha coast in 24 hours

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण अंडमान सागर और इसके आस-पास के इलाके में 6 मई को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। विभाग ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ओडिशा के तट से टकरा सकता है

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण अंडमान सागर और इसके आस-पास के इलाके में 6 मई को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। विभाग ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ओडिशा के तट से टकरा सकता है। वहीं ओडिशा सरकार ने भी तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार ने एनडीआरएफ की 17, ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स 20 और फायर सर्विस की 175 टीमों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती है। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी। 

8 मई तक भयावह रूप ले सकता है तूफान
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। हम अभी इस पर नजर बनाकर हुए हैं। 

देश के इन राज्यों पर हो सकता है असानी का असर
चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!