महाराष्ट्र में मंडराया चक्रवाती तूफान ‘क्यार' का खतरा, तेज हवाओं के साथ हो सकती है भारी बारिश

Edited By Updated: 25 Oct, 2019 04:27 PM

cyclone storm kyarr threaten in maharashtra

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवातीय तूफान ‘क्यार'' के चलते अगले 12 घंटों में महाराष्ट्र के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बेहद भारी बारिश हो सकती है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के...

मुंबई: मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवातीय तूफान ‘क्यार' के चलते अगले 12 घंटों में महाराष्ट्र के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बेहद भारी बारिश हो सकती है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र द्वारा आज दोपहर को यह चेतावनी जारी की गई।

PunjabKesari

अरब सागर में शुक्रवार की शुरुआत में एक गहरा विक्षोभ तेज होकर चक्रवात में बदल गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान क्यार एक शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान इसके अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तबदील होने का अनुमान है।

PunjabKesari

मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद चक्रवाती तूफान ओमान तट की ओर बढ़ेगा। इसके चलते सिंधुदुर्ग जिले में ‘बेहद भारी बारिश' के लिए लाल चेतावनी जारी की गई है। इसका मतलब है कि यहां अगले 24 घंटे में 204.5 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि चक्रवात क्यार के चलते तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शनिवार तक इसकी रफ्तार 110 किलीमीटर प्रति घंटा हो जा सकती है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!