नेपाल में अभी भी मंडरा रहा विनाश का खतरा: अब इस बड़ी नदी को लेकर नया अलर्ट जारी

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 11:33 AM

new alert issued regarding the bishnumati river in nepal

नेपाल में बाढ़ का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बिष्णुमती नदी का जलस्तर गोंगाबू इलाके के पास खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। एनडीआरआरएमए ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने...

Kathmandu: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। अब बिष्णुमती नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए नया अलर्ट जारी किया है। प्राधिकरण के अनुसार, गोंगाबू इलाके के पास बिष्णुमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिसके बाद आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। एनडीआरआरएमए ने लोगों से हालात पर लगातार नजर रखने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

प्रशासन ने कहा है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो लोगों को बिना देरी सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में समय बर्बाद न करें। बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों को जरूरी सामान और परिवार के सदस्यों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी रखने को कहा गया है। नेपाल पहले ही भीषण बाढ़ की बड़ी त्रासदी झेल रहा है। ऐसे में बिष्णुमती नदी का खतरे के निशान से ऊपर पहुंचना प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए नई चिंता बन गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त राहत एवं बचाव कदम उठाए जा सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!