तूफान ताऊते: अब तक के इतिहास में मुंबई में मई में सबसे ज्यादा बारिश, मौसम विशेषज्ञ का दावा

Edited By Seema Sharma,Updated: 18 May, 2021 01:29 PM

cyclone tauktae mumbai has the highest rainfall in may

मुंबई में चक्रवाती तूफान ताऊते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला ने मंगलवार...

नेशनल डेस्क: मुंबई में चक्रवाती तूफान ताऊते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे बंद हुई 24 घंटे की अवधि में 230.3 मिमी बारिश दर्ज की। इसके अलावा, कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 207.6 मिमी बारिश दर्ज की।

PunjabKesari

IMD की गणना के अनुसार, 204.5 मिमी से अधिक बारिश को अत्यधिक भारी बारिश माना जाता है, पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों को लेकर शोध करने वाले विनीत कुमार ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मुंबई (सांताक्रूज): चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में 230 मिमी बारिश हुई, यह दर्ज इतिहास में मुंबई में मई में 24 घंटे में हुई सबसे अधिक बारिश है।

PunjabKesari

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!