दिल्ली: लाल बाग के पास झुग्गी में फटा LPG सिलेंडर, 17 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Edited By rajesh kumar,Updated: 14 Nov, 2021 05:17 PM

cylinder explodes in a slum near lal bagh 5 people seriously scorched

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक झोपड़ी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट होने से 17 लोग झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक झोपड़ी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट होने से 17 लोग झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा आजादपुर के लाल बाग इलाके में हुआ। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है।

कुल 17 लोग झुलस गए
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर हमने तुरंत दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया, 25 गज की एक झोपड़ी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण पांच लोग झुलस गए। दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।'' पुलिस के अनुसार विस्फोट के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की चपेट में आने से कुल 17 लोग झुलस गए। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा, ‘‘आदर्श नगर पुलिस थाने में सुबह करीब 10.08 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें लालबाग मस्जिद, आजादपुर के पास एक घर में सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना की जानकारी मिली। पुलिस को पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी।''

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि इस हादसे में 17 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, 16 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि पप्पू कुमार नामक एक व्यक्ति इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहा था और इसी दौरान उसका एलपीजी सिलेंडर फट गया और उसके घर की छत और दीवारें गिर गईं। इसकी चपेट में आने से दूसरी मंजिल के चार अन्य मकान भी गिर गए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 




 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!