हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, हजारों लोगों को राहत केंद्रों में ले जाया गया

Edited By Anil dev,Updated: 21 Aug, 2019 11:22 AM

delhi haryana flood rain

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक आठ लाख से अधिक क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने के बाद दिल्ली और हरियाणा में नदी तट के आस-पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

नई दिल्ली: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक आठ लाख से अधिक क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने के बाद दिल्ली और हरियाणा में नदी तट के आस-पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बुधवार सुबह दस बजे 206.60 मीटर के ऊपर पहुंच गई। यह खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक है। हालांकि 40 साल बाद इतना पानी यमुना में छोड़ा गया है। लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। कुछ रास्ते बंद कर दिए गए हैं, कई लोगों को टेंटों में शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोहे के पुलों पर सड़क और रेल यातायात पहले ही रोक दिया गया था। यमुना के किनारे रह रहे हजारों लोगों को निकालकर राहत केंद्रों में ले जाया गया है। 

PunjabKesari


इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश और बादल फटने के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 381 पहुंच गयी है जबकि 25 अन्य लापता हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से रविवार को 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस पानी को दिल्ली पहुंचने में 72 घंटे का समय लगने का अनुमान जताया गया था। आज जलस्तर 207 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। दिल्ली में बाढ़ के खतरे का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबंधित विभागों के साथ सोमवार को बैठक कर इससे उत्पन्न होने वाली स्थिति पर विचार-विमर्श कर निपटने के निर्देश दिए थे। 

PunjabKesari


अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि जान-माल का नुकसान नहीं हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जायें। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में 8.06 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था जिससे जल स्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था । प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके रहने के लिए बड़ी संख्या में तंबुओं का प्रबंध किया है और बड़ी संख्या में लोगों को निकाल वहां पहुंचाया गया है। यमुना की तलहटी में रहने वाले कुल 23860 लोगों को निकालना जाना था और इनके लिए 2120 तंबुओं का प्रबंध किया गया है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की सहायता के लिए दो टेलीफोन नंबर 01122421656 और 011 21210849 भी जारी किए हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!