दिल्ली: ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपति के करीबी की बेटी और उसका प्रेमी निकले हत्यारे

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Jun, 2019 02:23 PM

delhi triple murder case a woman and her lover arrested

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नर्सिंग अटेंडेंट की हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला और उसके ‘लिव इन'' साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रीति सहरावत और मनोज भट (39) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नर्सिंग अटेंडेंट की हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला और उसके ‘लिव इन' साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रीति सहरावत और मनोज भट (39) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। बुजुर्ग दंपति-विष्णु माथुर (78) और शशि माथुर (75) तथा उनकी नर्सिंग अटेंडेंट खुशबू नौटियाल (24) के शव रविवार की सुबह मिले थे। उनका गला रेता गया था।

पुलिस बताया कि दोनों आरोपी परिवार को जानते थे और प्रीति बुजुर्ग दंपति की करीबी पारिवारिक मित्र थी। उसका पिता मृतकों में से एक का सहकर्मी भी था। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई। पुलिस को पहले संदेह था कि हत्या नर्सिंग अटेंडेंट के किसी करीबी ने की होगी। इससे पहले लूटपाट के कोण को खारिज किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को लूटपाट के उद्देश्य से अंजाम दिया। पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!