Edited By Sarita Thapa,Updated: 19 Nov, 2026 11:47 AM

दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री कम है।
नई दिल्ली : दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वहीं,अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।