रिश्ता खत्म करने के बाद महिला पर किया तेजाब से हमला, चेहरा और शरीर के कई हिस्से झुलसे

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 06:31 PM

delhi woman attacked after ending relationship

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार को 24 वर्षीय महिला के पूर्व सह जीवनसाथी ने उस पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार को 24 वर्षीय महिला के पूर्व सह जीवनसाथी ने उस पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला घटना के समय काम पर जा रही थी और हमले में उसका चेहरा, सीना और जांघ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

उसे पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया और बाद में गुरुतेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला सुबह करीब छह बजे गांधी नगर में काम पर जा रही थी, तभी एक स्थानीय चौराहे के पास आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से आकर उस पर तेजाब फेंका और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला ने 80 वर्षीय बुजुर्ग से मदद मांगी।

घटना के दौरान बुजुर्ग का बायां हाथ भी तेजाब पड़ने की वजह से मामूली रूप से झुलस गया। महिला किसी तरह अपने किराये के मकान तक पहुंची, जिसके बाद मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला अपने परिवार से अलग रहती है और भजनपुरा इलाके में करीब ढाई से तीन साल से किराये के आवास में रह रही है। अधिकारियों ने बताया कि वह करीब तीन साल से आरोपी के साथ सह जीवन संबंध में थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने करीब ढाई से तीन महीने पहले आरोपी से दूरी बना ली थी, जिसके बाद व्यक्ति ने उस पर कथित तौर पर तेजाब से हमला किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!