'राहुल गांधी एक बड़ा मज़ाक...', तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद DMK का कांग्रेस पर तीखा हमला

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 12:52 PM

dmk launches scathing attack on congress after alliance collapse in tamil nadu

तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बेहद तीखा और सीधा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांंधी को एक बड़ा मजाक करार देते हुए कहा कि उन्होंने विपक्षी एकता को तार- तार...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बेहद तीखा और सीधा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांंधी को एक बड़ा मजाक करार देते हुए कहा कि उन्होंने विपक्षी एकता को तार- तार करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर INDIA गठबंधन के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मुखपत्र 'मुरासोली' का बड़ा आरोप

डीएमके के मुखपत्र 'मुरासोली' ने अपने हालिया संपादकीय में लिखा गया कि "राहुल गांधी हर जगह विपक्षी एकजुटता का उपदेश देते फिरते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने खुद राज्यों में इस एकता को कमज़ोर किया है। जब कांग्रेस अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही थी, तब डीएमके ने उसका हाथ थामा। लेकिन जैसे ही उन्हें कोई नया 'आकर्षक खिलौना' मिला, वे वफ़ादारी भूलकर उसके पीछे भाग गए।"

क्यों आई दोनों दलों में इतनी बड़ी दरार?

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों दलों में विवाद तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ। इन चुनावों के परिणाम आने के बाद वहां के सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गए। इतना ही नहीं हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में डीएमके अनुपस्थित रही। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भविष्य में कांग्रेस के नेतृत्व या बुलावे पर होने वाली किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!