कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्च पास्ट करेगी मिस्र सेना की टुकड़ी...आज मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व,मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 26 Jan, 2023 05:32 AM

egypt army contingent will march past for the first time on the path of duty

इस बार देश 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी।

नेशनल डेस्कः इस बार देश 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। साथ ही परेड की सलामी लेंगी। इसके अलावा इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र की सेना भी परेड करती नजर आएगी। मिस्र की सेना की एक टुकड़ी पिछले दिन ही नई दिल्ली पहुंची है। 
PunjabKesari
वहीं, माघ शुक्ल की पंचमी तिथि को विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाती है। इसी उपासना के पर्व को बसंत पंचमी कहते हैं। साल के कुछ विशेष शुभ काल में से एक होने के कारण इसे 'अबूझ मुहूर्त' भी कहा जाता है। इसमें विवाह, भवन निर्माण समेत कई शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। 

PM मोदी ने सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, कहा- भारत उनके प्रयासों को सराहता है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पद्म सम्मान से नवाजे गए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सभी लोगों को बधाई। भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है।” 

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आज से होगा शुरू
हिमाचल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि 26 जनवरी यानी गुरुवार से देश भर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के विस्तार के रूप में बताया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस में इस नए अभियान को लेकर काफी जोश है। 

Republic Day 2023: 26 जनवरी के 6 दिन बाद तक चलेगा मेगा इवेंट 'भारत पर्व'
राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक लाल किले मैदान में गुरुवार से छह दिन अपनी सांस्कृतिक विविधता और वेशभूषा एवं खान पान के वैविध्य के साथ लघु-भारत के दर्शन होंगे। केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत लाल किले के लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित किए जा रहे विशाल ‘भारत पर्व' में लोग गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झांकी की विशेषताओं को उनके संदेश के साथ नजदीक से देख सकेंगे।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवादः जेएनयू के बाद अब जामिया में हंगामा, बढ़ाई गई सुरक्षा 
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली में जेएनयू के बाद अब जामिया यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा हो गया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे SFI के छात्रों को हिरासत में लिया गया है। जामिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने वाले 200 से अधिक छात्र व शिक्षक गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्ष के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने वाले 200 से अधिक छात्र एवं शिक्षक गणतंत्र दिवस परेड और ‘‘बीटिंग रिट्रीट'' समारोह भी देखेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दीं, उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को कर्तव्य पथ पर ‘‘इनक्लोजर'' संख्या 18 में बैठाया जाएगा। 

कर्नाटक में पठान के खिलाफ हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन 
कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हिंदू संगठनों ने बुधवार को शाहरुख खान की नई हिंदी फिल्म पठान की सिनेमाघरों में रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा लोगों को तितर-बितर करने से पहले उन्होंने वीरेश सिनेमा में पोस्टर हटा दिए और 'बायकॉट पठान' के नारे लगाए।

मोहन भागवत आज जयपुर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ मोहन भागवत बुधवार को पांच दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत ट्रेन से पहुंचे और संघ के स्थानीय नेता निंबाराम ने उनकी अगवानी की। भागवत यहां 29 जनवरी तक रहेंगे। संघ प्रमुख 26 जनवरी को केशव विद्यापीठ जामडोली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।

Republic Day 2023: पहली बार परेड में दिखेंगी BSF की महिला ऊंट सवार   
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड  में पहली बार सीमा सुरक्षा बल के ऊंट दस्ते में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 महिलाओं को ऊंट की सवारी का प्रशिक्षण दिया गया था, उनमें से 12 को परेड में शामिल करने के लिए चुना गया है। 

गणतन्त्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
उत्तर प्रदेश मे बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने बुधवार को कहा है कि गणतन्त्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए गए है वर्तमान समय मे सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों द्वारा दिन रात चौकसी बरती जा रही है। 

केंद्र पर बरसीं अलका लांबा, कहा- मोदी सरकार ने देश के हर परिवार को महंगाई की आग में झोंका
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विश्व के सबसे युवा देश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दे पाई और देश के प्रत्येक परिवार को महंगाई की आग में झोंक दिया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!