Edited By Tanuja,Updated: 16 Mar, 2026 04:52 PM

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच यूरोपीय संघ ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए कदम उठाने पर विचार शुरू किया है। ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर के कारण EU संभावित नौसैनिक मिशन या अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाकर जहाजों की...
International Desk: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच European Union ने महत्वपूर्ण तेल मार्ग Strait of Hormuz को खुला रखने के लिए संभावित कदमों पर विचार शुरू किया है। ब्रसेल्स में विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख Kaja Kallas ने कहा कि यह यूरोप के हित में है कि वैश्विक शिपिंग के लिए यह जलमार्ग खुला रहे। रिपोर्ट के अनुसार Donald Trump ने कई देशों से इस जलमार्ग की सुरक्षा के लिए सहयोग मांगा है। इन देशों में France, Japan, South Korea,United Kingdom और China शामिल हैं।
EU की संभावित सैन्य योजना
EU दो विकल्पों पर विचार कर रहा है । मौजूदा ऑपरेशन एस्पाइड्स: EU नौसैनिक मिशन (Operation Aspides EU naval mission)को विस्तार देकर लाल सागर से फारस की खाड़ी तक जहाजों की सुरक्षा करना। सदस्य देशों के साथ मिलकर “coalition of the willing” बनाना, जिसमें अलग-अलग देश अपनी सैन्य क्षमता से योगदान दें। 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा झटका लगा है। Brent Crude Oil की कीमतें लगभग 40% तक बढ़ चुकी हैं, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा और परिवहन लागत बढ़ गई है। युद्ध का असर केवल तेल तक सीमित नहीं है।खाड़ी में कई कार्गो जहाज फंस गए हैं। कुछ जहाजों को अफ्रीका के दक्षिणी सिरे से लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट से निकलने वाली एयर कार्गो उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। इससे फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर और उर्वरक जैसी वस्तुओं की वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।
फ्रांस का सुझाव
Emmanuel Macron ने कहा कि यूरोप, भारत और एशिया के साझेदारों के साथ मिलकर जहाजों की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन पर काम किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तभी संभव होगा जब क्षेत्र में सैन्य संघर्ष थोड़ा कम हो। उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो Iran से बड़े पैमाने पर शरणार्थी संकट पैदा हो सकता है, जो यूरोप के लिए नई चुनौती बन सकता है।