धरती पर हर छठा इंसान भारतीय, 77 साल बाद 300 करोड़ हो जाएगी देश की आबादी

Edited By Mahima,Updated: 20 Apr, 2024 10:33 AM

every sixth person on earth is an indian

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यू.एन.एफ.पी.ए.) द्वारा जारी हालिया वर्ल्ड पापुलेशन रिपोर्ट 2024 में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस धरती पर मौजूद हर छठा इंसान भारतीय है। रिपोर्ट के मुताबिक 1950 से 74 वर्षों में देश की आबादी बढ़कर चार गुणा हो चुकी है।

नेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यू.एन.एफ.पी.ए.) द्वारा जारी हालिया वर्ल्ड पापुलेशन रिपोर्ट 2024 में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस धरती पर मौजूद हर छठा इंसान भारतीय है। रिपोर्ट के मुताबिक 1950 से 74 वर्षों में देश की आबादी बढ़कर चार गुणा हो चुकी है। वहीं रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि देश की यह बढ़ती आबादी अगले 77 वर्षों में बढ़कर दोगुनी हो जाएगी, यानी हैरत की बात है कि जनसंख्या वृद्धि की देश में यही रफ्तार रही तो आबादी 300 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।

महिलाओं की उम्र में साढ़े तीन वर्ष का इजाफा
यहां एक रोचक तथ्य भी सामने आया है कि भारत की बढ़ती हुई आबादी के साथ महिलाओं की उम्र में लगभग साढ़े तीन वर्ष की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट कहती है कि भारत में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष और महिलाओं की 74 वर्ष है। वर्ष 2020 तक पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 67.8 और महिलाओं की 70.4 वर्ष थी।

सात दशकों में 100 करोड़ से ज्यादा बढ़ी आबादी
“इंटरवॉवन लाइव्स, थ्रेड्स ऑफ होप: एंडिंग इनइक्वैलिटीज इन सैक्सुअल एंड रिप्रॉडक्टिव हेल्थ एंड राइट” नामक इस रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक  2024 में भारत की कुल आबादी चीन को पीछे छोड़ 144.17 करोड़ पर पहुंच गई। चीन की आबादी 142.5 करोड़ दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि धरती पर मौजूद कुल इंसानी आबादी बढ़कर 811.9 करोड़ पर पहुंच चुकी है, जिसमें से 17.8 फीसदी आबादी भारतीयों की है। देखा जाए तो 1950 में भारत की आबादी महज  35.3 करोड़ थी। सात दशकों से  अब तक देश की आबादी में 100 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। उललेखनीय है कि भारत में आधिकारिक तौर पर 2011 में की गई जनगणना में भारत की कुल आबादी 121.08 करोड़ दर्ज की गई थी।

देश में  बुजुर्गों की आबादी 7 फीसदी  
यू.एन.एफ.पी.ए. ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी है कि देश में 7 फीसदी आबादी बुजुर्गों की है, जिनकी आयु 65 वर्ष या उससे अधिक है। वहीं दूसरी तरफ 24 फीसदी आबादी 14 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों की है। वहीं 26 फीसदी आबादी की उम्र 10 से 24 वर्ष की है। वहीं 15 से 64 साल के लोगों की आबादी देश में 68 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में जहां पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष, वहीं महिलाओं में 74 वर्ष दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!