लाल किले पर किसानों ने फहराया अपना झंडा, एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Jan, 2021 08:33 PM

farmers hoisted their flag at red fort

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत की कई घटनाएं सामने आई। आईटीओ पर जमकर बवाल मचाने के बाद कई किसान लाल किले के अंदर दाखिल हुए और अपना झंडा फहराया।

नेशनल डेस्क: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत की कई घटनाएं सामने आई। आईटीओ पर जमकर बवाल मचाने के बाद कई किसान लाल किले के अंदर दाखिल हुए और अपना झंडा फहराया। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हुई हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने हाईलेवल मीटिंग की।

पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

लाल किले पर किसानों ने फहराया अपना झंडा

राजपथ पर भारत की आन-बान और शान के प्रदर्शन के बाद देश की राजधानी जबरदस्त हंगामे की शिकार बनी। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत की कई घटनाएं सामने आई । 'ट्रैक्टर परेड' के लिए आगे बढ़ रहे किसानों ने कई जगह बैरिकेड तोड़े, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे। आईटीओ पर जमकर बवाल मचाने के बाद कई किसान लाल किले के अंदर दाखिल हुए और अपना झंडा फहराया।  

गणतंत्र दिवस पर कुछ इस अंदाज में दिखे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी पारंपरिक पोशाक में दिखे। सिर पर लाल पगड़ी, सफेद कुर्ता पजामा, ग्रे रंग की हॉफ जेकेट और कंधों पर शॉल लिए हुए पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे।

दिल्ली-NCR में हिंसा पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अर्धसैनिकों की 15 कंपनियां तैनात
किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और हिंसा की। ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हुई हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने हाईलेवल मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में अर्धसुरक्षा बलों की 15 कंपनियां तैनात की हैं। गृह मंत्रालय के साथ बैठक के बाद पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया हैै कि ITO में मौजूद उपद्रवियों से पूरे बल के साथ मुताबला किया जाए। वहीं इंडिया गेट की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर उठी इन किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग
6 जनवरी 1950 के दिन भारत को अपना संविधान मिला और 26 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा बवाल हुआ, जिससे देशवासियों का सिर शर्म से झुक गया। इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी, मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा। दरअसल, दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया, लेकिन कुछ उपद्रवी तय रूट से आगे निकल आए और आईटीओ रोड पर जमकर हुडदंग किया। जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर बरसाए और ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की। उपद्रवी यहीं नहीं रुके और आईटीओ, दरियागंज होते हुए लालकिले में प्रवेश कर गए।

दिल्ली में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद
देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला और इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दिल्ली में घुस कर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारी किसानों के उपद्रव को देखते हुए दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। इसके अलावा मुकबरा चौक, नांगलोई समेत दिल्ली के कई हिस्सों में आज रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। बता दें कि किसानों ने शांति पूर्ण ट्रैक्टर मार्च की इजाजत मांगी थी और पुलिस ने भी इसी भरोसे पर उनके रैली की इजाजत दी लेकिन किसानों को जो रूट दिए गए थे, उससे उलट प्रदर्शकारी दिल्ली के कई इलाकों में घुस गए। 

किसान नेता राकेश टिकैत ने खुद माना
कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन इतना उग्र हो जाएगा यह खुद किसान नेताओं को यकीन नहीं हो रहा। आज गणतंत्र दिवस पर लाल किला की प्राचीर पर चढ़े उग्र आंदोलनकारियों ने झंडा फहरा दिया। इस पर अब किसान नेताओं ने लाल किला की प्राचीर पर चढ़े आंदोलनकारियों को उनके पक्ष का होने से नकार दिया। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्पात मचाने वाले आंदोलनकारियों को किसान होने से नकार दिया है।

गणतंत्र दिवस: फाइटर जेट राफेल से गूंजा आसमान
भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान ने देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। जैसे ही राफेल राजपथ के ऊपर आया, सबकी निगाहें आसमान पर टिक गईं। राफेल के साथ दो जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी। फॉरमेशन के कप्तान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट 17 स्कवाड्रन हैं। राफेल ने वर्टिकल चार्ली रूप में अपने करतब दिखाए। राफेल की उड़ान के साथ ही फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन' में उड़ान भरने से हुआ। ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन' में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाते हुए एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।

देश में लोकतंत्र नहीं कुछ और ही चल रहा है
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार और देश के लोकतंत्र पर कई सवाल पूछे हैं। राउत ने कहा कि लाल किले और तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं है लेकिन माहौल क्यों बिगड़ा। शिवसेना नेता ने कहा कि सरकार चाहती तो मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा को रोक सकती थी। राउत ने साथ ही सरकार से सवाल किया क्या इसी दिन का इंतजार हो रहा था?

बंगाल: टूट रहा ममता रहा कुनबा
पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस TMC) में टूट-फूट का दौर जारी है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसद लगातार एक के बाद एक ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच आज उत्तरपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक प्रबीर घोषाल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के दो पदों से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह विधायक के पद पर बने रहेंगे।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवानों को निर्देश, उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाए
किसान आंदोलन में उपद्रवियों के साथ हुई पुलिस की हिंसक झड़प के बाद अब पुलिस को भी बल प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि जवान पूरी ताकत के साथ उपद्रवियों से निपटा जाए। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान नेताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली। लेकिन इस रैली के दौरान कुछ उपद्रवियों ने आईटीओ रोड पर दिल्ली पुलिस पर पत्थर बरसाए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!