Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 11:36 AM
बेटे के झूठ बोलने पर एक पिता इतनी क्रूरता पर उतर आया कि उसने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। वहीं पति को रोकने और बच्चे को बचाने की जगह मां वीडियो बनाने में मशगूल रही। वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है।
बेंगलुरु: बेटे के झूठ बोलने पर एक पिता इतनी क्रूरता पर उतर आया कि उसने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। वहीं पति को रोकने और बच्चे को बचाने की जगह मां वीडियो बनाने में मशगूल रही। वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है। वीडियो करीब डेढ़ महीना पुराना है। पिता अपने बेटे की झूठ बोलने की आदत से इस कद्र उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। 10 वर्षीय बच्चे के आंसू भी पिता का दिल नहीं पिघला पाए। बच्चा रोता-बिलखता रहा लेकिन पिता उसे मारता ही रहा। उसने अपने बेटे को कई बार पर जोर-जोर से पटका, जब इससे भी दिल नहीं भरा तो बेटे पर थप्पड़ और लातों की से उसकी जमकर पिटाई की।
ऐसे हुआ वीडियो वायरल
बच्चे की मां का फोन खराब हो गया था। महिला ने उसे दुकान पर रिपेयर करने के लिए दिया था। रिपेयरिंग के वक्त दुकानदार ने वो वीडियो देखा तो उसे वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो के आते ही यह बेंगलुरु पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस ने भी वीडियो पर ऐक्शन लिया और पिता को गिरफ्तार कर लिया।