महाराष्ट्र बाढ़ :कोल्हापुर और सांगली में घट रहा पानी, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

Edited By shukdev,Updated: 10 Aug, 2019 06:45 PM

flood havoc in kolhapur

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में शनिवार को बाढ़ से थोड़ी राहत मिलने के संकेत दिखे और जलमग्न इलाकों से पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। पेट्रोल पंपों पर डीजल ,पेट्राोल...

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में शनिवार को बाढ़ से थोड़ी राहत मिलने के संकेत दिखे और जलमग्न इलाकों से पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। पेट्रोल पंपों पर डीजल ,पेट्राोल खत्म होने से कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके इचलकरंजी में एक पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतार लग गई।

PunjabKesari
बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान तथा वहां फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का काम अब भी जारी है। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव देशमुख ने बताया,‘पूरी स्थिति में थोड़ा सुधार है। पानी का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है। कोल्हापुर में इस वक्त जलस्तर 52 फुट है जबकि खतरे का निशान 47 फुट है। मौजूदा बाढ़ की स्थिति के दौरान जलस्तर सबसे अधिक 57 फुट था।'

PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि जिले में बारिश थम गई है और स्थिति में अब सुधार होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि पास के सांगली जिले में भी जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। सुबह छह बजे तक वहां जलस्तर 56.7 फुट था। इस बीच गुरुवार को सांगली जिले की पालुस तहसील में ब्रह्मानल गांव के पास बाढ़ राहत अभियान के दौरान नौका पलटने की घटना में तीन और शव मिले हैं। घटना में नौ लोग डूब गए थे और इतने ही लोग लापता थे। अधिकारी ने बताया, ‘हमने तीन और शव बरामद किए हैं। इनमें एक लड़की का शव भी शामिल है।

PunjabKesari
इसके साथ ही घटना में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 12 हो गई है।' रक्षा विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार कोल्हापुर एवं सांगली जिलों में नौसेना के 110 कर्मियों के साथ 26 टीमें और 26 नौकाएं राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं और वे तब तक वहीं बने रहेंगे, जब तक बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं होता। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बचाव अभियान में सहायता के लिए विशाखापत्तनम से नौसेना की अतिरिक्त 15 टीमें शनिवार दोपहर तक कोल्हापुर पहुंचेगी। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोल्हापुर जिले में नौसेना की 14 टीमें और सांगली जिले में 12 टीमें हैं जो बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालने में राज्य प्रशासन की मदद कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार भीषण बाढ़ की चपेट में आए कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे और शोलापुर जिलों से 2.85 से अधिक लोगों को निकाला गया है और शुक्रवार तक इन जिलों में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!