कोडागु में बाढ़ राहत और बचाव अभियान जोरों पर: कुमारस्वामी

Edited By shukdev,Updated: 20 Aug, 2018 05:55 PM

flood relief and rescue operations in kodagu on the whim kumaraswamy

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कोडागु जिले में राहत और बचाव अभियान जोरों पर है तथा वह राहत कार्यों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। कुमारस्वामी ने बाढ़ प्रभावित जिले की दो...

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कोडागु जिले में राहत और बचाव अभियान जोरों पर है तथा वह राहत कार्यों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। कुमारस्वामी ने बाढ़ प्रभावित जिले की दो दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और उनकी समस्याओं के तुरंत हल का आश्वासन दिया है।

कुमारस्वामी ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, राज्य पुलिस और अग्नि शमन दल की मदद से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा वन तथा अन्य विभागों के कर्मियों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा, हमने विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल के लिए एक योजना तैयार की है जिसकी मदद से राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!