पारिवारिक मूल्यों को जानने के लिए भारत यात्रा पर विदेशी महिलाएं

Edited By shukdev,Updated: 20 Nov, 2019 11:54 PM

foreign women traveling to india to learn family values

भारत की बहुमूल्य संस्कृति और व्यवस्थित पारिवारिक जीवन को करीब से जानने के लिए विभिन्न देशों से 32 महिलाएं 15 दिनों के लिए भारत यात्रा पर आई है। विश्व में बच्चों में सकारात्मक मूल्य प्रदान करने में माताओं की भूमिका पर केंद्रित ‘मदर्स ऑन व्हील्स''...

भुवनेश्वर: भारत की बहुमूल्य संस्कृति और व्यवस्थित पारिवारिक जीवन को करीब से जानने के लिए विभिन्न देशों से 32 महिलाएं 15 दिनों के लिए भारत यात्रा पर आई है। विश्व में बच्चों में सकारात्मक मूल्य प्रदान करने में माताओं की भूमिका पर केंद्रित ‘मदर्स ऑन व्हील्स' नाम की इस यात्रा को संचालित करने में सहयोग कर रहीं माधुरी सहस्त्रबुद्धे ने कहा,‘हमने पिछले वर्ष सितंबर और नवंबर के बीच 23,657 किलोमीटर की यात्रा की थी और 30 स्थानों पर विभिन्न राष्ट्रों की महिलाओं से मुलाकात की। उनसे हमारी बातचीत सांस्कृतिक लोकाचार और पारिवारिक जीवन पर केंद्रित थी।'

उन्होंने कहा,‘कई देशों में लोग भारतीय संयुक्त परिवार प्रणाली के बारे में जानना चाहते हैं वे हमारे देश के वैवाहिक मूल्यों को जानकर विस्मित हो जाते हैं।' सुश्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारत को जानने के लिए ये महिलाएं नई दिल्ली, जयपुर, भुवनेश्वर, बेंगलुरु और पुणे की यात्रा कर रही हैं।

‘वसुधैव कुटुम्बकम'(पूरा विश्व एक परिवार है) के भारतीय आदर्श पर आधारित इस पूरी यात्रा को फाउंडेशन फॉर होलीस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फिल्ड (एफएचडीएफ) संचालित कर रहा है। एफएचडीएफ को सहस्त्रबुद्धे संचालित करती हैं। यह यात्रा इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट (आईजीएनसीए), भारतीय सिखयाम मंडल और विश्व ग्राम के सहयोग से भी संचालित हो रहा है। विभिन्न देशों की महिलाओं का यह दल 15 नवंबर को भारत आया था और यह 21 से 24 नवंबर तक भुवनेश्वर में रुकेगा। यात्रा का समापन 30 नवंबर को होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!