Congress Leader Suicide: कांकेर में पूर्व कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या, मच गया हड़कंप

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 10:57 AM

former congress leader commits suicide in kanker creates panic

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह शहर के संजय नगर इलाके में स्थित गौठान परिसर में उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी...

Kanker Former Congress Leader Suicide : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह शहर के संजय नगर इलाके में स्थित गौठान परिसर में उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व कोंडागांव क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मृत्यु हो गई थी। आरोप था कि नवाज अली की कार की टक्कर से पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: इराक में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा: 1 अमेरिकी और 1 ब्रिटिश सैनिक की मौत, मची खलबली

इस मामले में पुलिस ने नवाज अली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि जेल से रिहाई के कुछ समय बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक पंचनामा कारर्वाई की। 

बाद में शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!