राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसाः लोहे का पिलर गिरने से इस दिग्गज कांग्रेस नेता की मौ'त

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 10:02 PM

iron pillar collapses at rahul gandhi s event venue veteran congress leader die

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बन्नू स्कूल मैदान में एक भारी लोहे का पिलर गिर जाने...

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बन्नू स्कूल मैदान में एक भारी लोहे का पिलर गिर जाने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता की मृत्यु हो गई।

तैयारियों का जायजा लेते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बन्नू स्कूल मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान वहां खड़ा किया गया एक लोहे का पिलर अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर स्थिति में सीएमआई (CMI) अस्पताल ले जाया गया, जहां न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने उनके निधन की पुष्टि की। इस घटना के बाद से ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और शोक का माहौल बना हुआ है।

परेड ग्राउंड में नहीं मिली थी अनुमति
गौरतलब है कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पहले परेड ग्राउंड में आयोजित होना था, लेकिन सरकार की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे आनन-फानन में बन्नू स्कूल मैदान में स्थानांतरित किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए थे।

छात्रों से संवाद करने वाले हैं राहुल गांधी
शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को छात्रों के साथ सीधा संवाद करना है। इस दौरान वे शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसर, युवाओं के पलायन और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पार्टी का दावा है कि प्रदेश के विभिन्न कोनों से छात्र, युवा और अभिभावक इस संवाद में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस दुखद हादसे ने फिलहाल तैयारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!