Edited By Yaspal,Updated: 18 Sep, 2020 07:50 PM
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गांधीनगर सिविल अस्पताल की अधीक्षक डॉ नियति लखानी ने कहा कि उनके एक सहायक के संक्रमित पाए जाने के बाद आरटी-पीसीआर और एंटीजन...
अहमदाबादः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गांधीनगर सिविल अस्पताल की अधीक्षक डॉ नियति लखानी ने कहा कि उनके एक सहायक के संक्रमित पाए जाने के बाद आरटी-पीसीआर और एंटीजन जांच के लिए उनके नमूने एकत्र किए गए।”
लखमानी ने बताया, “ एंटीजन जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आना बाकी है।” उनके परिवार ने कहा कि 92 वर्षीय नेता फिलहाल गांधीनगर स्थित घर में पृथक-वास में हैं।