Edited By Pardeep,Updated: 16 Dec, 2021 12:22 AM
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचेंगी। उनके दौरे का मकसद पहले से ही घनिष्ठ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। सूत्रों ने यह जानकारी
नई दिल्लीः फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचेंगी। उनके दौरे का मकसद पहले से ही घनिष्ठ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि पार्ली दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ाने के मद्देनजर शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ व्यापक वार्ता करेंगी। अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम और भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी बातचीत होने की संभावना है। यह 2017 के बाद से पार्ली का चौथा भारत दौरा होगा।