गहलोत का मोदी सरकार पर तंज, कहा- संकट में देश का लोकतंत्र

Edited By vasudha,Updated: 15 Aug, 2020 04:35 PM

gehlot says democracy of the country in crisis

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान में समय में देश में लोकतंत्र बचाने की बड़ी चुनौती है और लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा। गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान में समय में देश में लोकतंत्र बचाने की बड़ी चुनौती है और लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा। गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में विविध सम्प्रदाय और जातियों के लोग हैं। महात्मा गांधी के समय से ही कांग्रेस की नीतियां समरसता की थी। इसलिए हमारे देश में लोकतंत्र मजबूती से जड़ जमाये है, लेकिन अब लोकतंत्र के सामने संकट खड़ा हो गया है।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वजों ने शहादत देकर हमें स्वतंत्रता के साथ ही लोकतंत्र दिया है, उसे बचाने के लिए जो भी कीमत चुकानी पड़े, हम चुकाएंगे। तभी हम बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि सेनानियों ने आजादी के लिए त्याग और बलिदान दिए। उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। लाठियां और गोलियां खाई और हम महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजाद हुए है। जिससे दुनिया में एक संदेश गया और हमारा मान-सम्मान बढ़ा। इससे पहले झंडारोहन के बाद लोक कलाकारों में मनमोहन प्रस्तुती दी। 

 

गहलोत ने इसके बाद 74वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी चौपड़ में होने वाले सरकारी कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारें तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन सत्ता का घमंड नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार संवैधानिक तरीके से बनी सरकारों को हटाने का षड़यंत्र कर रही है, जिसे हमने राजस्थान में पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार गिराने की कोशिश की गई। गहलोत ने कहा कि जब कोरोना पूरे विश्व में फैल चुका है। देश में लॉकडाउन भी किया गया। राज्य में सभी ने सहयोग किया। अनलॉक के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। आने वाले समय में राज्य को पटरी पर लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!